Connect with us

गाजीपुर

महिला सहायता प्रकोष्ठ ने जोड़े 29 बिखरे परिवार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र ने अगस्त माह में पति-पत्नी विवादों को सुलझाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में कुल 278 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से 29 विवादित प्रकरणों को दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाया गया और गिले-शिकवे भुलाकर सकुशल विदाई कराई गई।

इसके अलावा 38 मामलों में अथक प्रयासों के बाद भी मध्यस्थता असफल रही, जिस पर परिवार न्यायालय हेतु विधिक सलाह देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। 34 प्रकरणों में विवाद सुलझ जाने के बाद और 26 मामलों में न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पत्रावलियाँ बंद की गईं। शेष मामलों में पति-पत्नी की अगली सुनवाई तिथि निर्धारित की गई है।

महिला सहायता प्रकोष्ठ गाजीपुर निरंतर ऐसे मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर मतभेद मिटाने और परिवारों को टूटने से बचाने का कार्य कर रहा है। यह प्रयास जिले में सामाजिक समरसता और पारिवारिक स्थिरता के लिए सराहनीय माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page