Connect with us

मुम्बई

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, ‘लाडला भाई योजना’ से युवाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

12वीं पास को 6000, डिप्लोमा धारक को 8000 और ग्रेजुएट को हर महीने मिलेंगे 10,000 रूपये

महाराष्ट्र में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वोट बैंक को साधने के प्रयास तेज होते जा रहे हैं। अब एकनाथ शिंदे सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी खजाना खोला है। लाडली बहना योजना की तर्ज पर अब ‘लाडला भाई योजना’ की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि ‘लाडला भाई योजना’ के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास युवाओं को 6000 रुपये महीना देगी। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट को 10,000 रुपये महीना दिया जाएगा।

Advertisement

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि, इस योजना के तहत, हमारी सरकार राज्य के युवाओं को उन कारखानों में अप्रेंटिसशिप करने के लिए पैसे देने जा रही है जहां वे काम करेंगे। इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है। इस योजना के माध्यम से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है। इस योजना के तहत हमारे युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार उन्हें वजीफा देगी।

एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, विपक्ष युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बता रहा है। अब शिंदे सरकार ने इस योजना के तहत तोड़ निकालने की कोशिश की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page