Connect with us

वाराणसी

महापौर ने कांवरियों के शिविर का किया निरीक्षण, रानीपुर वार्ड में झाड़ू लगाकर नगर को साफ सुथरा रखने का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...
              

वाराणसी: सावन माह में वाराणसी नगर में आने वाले कांवरियों की सुविधा को देखते हुये वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सुबह ही कावंरियों के लिये बनाये गये शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी शिविर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया। साफ सफाई हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। महापौर के द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वाराणसी के वार्ड नंबर 70 रानीपुर में स्वयं अपने हाथों से झाड़ू लगाया गया। इनके साथ वार्ड के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रमदान करते हुए साफ सफाई का कार्य किया। महापौर के द्वारा वार्ड के नागरिकों से संवाद करते हुये उनसे अनुरोध किया गया कि अच्छी साफ सफाई हेतु नगर निगम का सहयोग करें, बिना जन सहयोग से सफाई व्यवस्था संभव नहीं है। महापौर के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को बताया गया कि अपने घरों में दो प्रकार डस्टबिन रखें जिसमें गिला एवं सूखा कूड़ा अलग अलग कर सफाई मित्र को दें। सड़क पर कूड़ा न फेंके, सभी के प्रयास से ही वार्ड एवं नगर साफ हो सकेगा।
आज के भ्रमण एवं सफाई अभियान में महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, सचिव जलकल सिद्धार्थ कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल राम अवतार, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद जनप्रतिनिधि अतुल पांडेय, मनीष तिवारी के साथ.साथ वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page