Uncategorized
मधुबन-दुबारी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली एम्बुलेंस चालक की जान
Loading...
Loading...
मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-दुबारी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगऊपुर चट्टी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मरीज लेने जा रही निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय एम्बुलेंस चालक श्रीकांत यादव निवासी गांगेबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस दुबारी से मरीज लाने के लिए मधुबन से रवाना हुई थी। गंगऊपुर के पास दुबारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एम्बुलेंस को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक श्रीकांत यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत भागने लगा। घबराहट में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर से ट्राली छींटकर सड़क किनारे स्थित एक रिहायशी मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे से कुछ देर पहले ही घर के सदस्य अंदर चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता और दुबारी चौकी प्रभारी रामअवध पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
