Connect with us

वायरल

जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन में मऊ के डॉ. ए.के. सिंह व भानु प्रताप सिंह हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (जयदेश)। पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से कार्य कर रहा जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन तेजी से विस्तार की ओर अग्रसर है। महज दो महीनों के भीतर संगठन ने देश के नौ राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

इसी क्रम में जनपद मऊ से दो प्रमुख शख्सियतों ने अन्य संगठन को छोड़कर जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन में शामिल होने वालों में डॉ. ए.के. सिंह और भानु प्रताप सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन दोनों के जुड़ने से संगठन को जनपद मऊ में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बिना किसी जाति, धर्म या भेदभाव के सभी पत्रकारों के लिए समान रूप से कार्य करता है। संगठन का मानना है कि पत्रकारिता एक स्वतंत्र और निष्पक्ष पेशा है, जिसमें सभी को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। संगठन द्वारा अपने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई है, जिसके तहत प्रत्येक सदस्य का एक लाख रुपये का बीमा कराया जाता है। यह सुविधा पत्रकारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page