वायरल
अंबेडकर जयंती पर महराजगंज में समता-संदेश के साथ निकले जुलूस
महराजगंज। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को महराजगंज क्षेत्र में 38 स्थानों पर बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों से भव्य जुलूस निकाले गए, कहीं पर सं!स्कृत कार्यक्रम तो कहीं पर भोज की व्यवस्था की गई थी अंततः संत रविदास मंदिर परिसर पहुँचकर सम्पन्न हुए।
मालती फूलचंद सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया एमपीसी पब्लिक देवनपुर के उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
जुलूस के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित नारे लगाए और सामाजिक समरसता, शिक्षा तथा संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। युवाओं, महिलाओं और स्थानीय गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में न्याय और भाईचारे की भावना मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया
