Connect with us

Uncategorized

करंट की चपेट में आने से सिपाही की मौत, गांव में पसरा मातम

Published

on

Loading...
Loading...

कौशांबी में तैनात थे निरंजन कुशवाहा, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में थी अलग पहचान, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव के हाजीपुर मौजा निवासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही निरंजन कुशवाहा की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंजन कुशवाहा जनपद कौशांबी के सैनी थाने में तैनात थे। देर रात सैनी थाना पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Advertisement

निरंजन कुशवाहा के असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि हाल ही में उनकी भतीजी का विवाह वाराणसी में संपन्न हुआ था। विवाह की जिम्मेदारियों को निभाने के बाद वह पुनः अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे।

उनकी पत्नी कुसुम देवी वाराणसी में अपने पुत्र और पुत्री के साथ रहकर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की देखरेख कर रही हैं। पति के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे निरंजन

निरंजन कुशवाहा चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया।

सरल और मृदुभाषी स्वभाव के थे सिपाही

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत होने के बावजूद निरंजन कुशवाहा बेहद सरल, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

Advertisement

अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page