Connect with us

वाराणसी

मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मकान दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर सिगरा पुलिस ने राजेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading...

जानकारी के मुताबिक, छित्तूपुर स्थित दयानगर क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार ने अपनी लिखित तहरीर में बताया कि मड़ौली में मकान दिलाने के नाम पर राजेंद्र ने उनसे आठ लाख रुपये लिए था। इसमें दो लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से और छह लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए थे। इसके बावजूद आरोपित ने वह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस पर पूछताछ करने पर आरोपित ने राजकुमार के साथ हाथापाई की और गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page