Connect with us

वाराणसी

“मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की तैयारियों संबंधित समीक्षा बैठक”

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की तैयारियों संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में एस. राजलिंगम, ज़िलाधिकारी; सिपु गिरी, नगर आयुक्त; अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष, वा0वि0प्रा0; डॉ० सुनील वर्मा, सीईओ, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर; राजीव राय, अपर नगर आयुक्त; समेत लोक निर्माण, नगर निगम, जल निगम, पर्यटन, स्मार्ट सिटी तथा अन्य विभागों से अधिकारिगण उपस्थित रहे।

Loading...

उक्त बैठक में संबंधित बिंदु निम्नवत् हैं-

  • सर्वप्रथम मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा जी-20 सम्मेलन हेतु निम्नवत् गठित विभिन्न समितियों के अनुसार कार्यों की समीक्षा की गई-
  1. प्रोटोकॉल, लॉजिस्टिक्स एवं होटल व्यवस्था
  • सदस्य: पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर ज़िलाधिकारी(प्रोटोकॉल), एयरपोर्ट डायरेक्टर, उपनिदेशक पर्यटन एवं अन्य
  • कार्य: आयोजन हेतु मूवमेंट प्लान, मूवमेंट रूट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, वाहनों का प्रबंध, होटल एवं रूम व्यवस्था, लाइज़न ऑफिसर की तैनाती, आगंतुकों की स्वागत व्यवस्था समेत अन्य कार्य
  1. सुरक्षा समिति
  • सदस्य: पुलिस आयुक्त समेत पुलिस कमीशनरेट स्तर से नामित अधिकारिगण
  • कार्य: सुरक्षा संबंधित समस्त व्यवस्थाएँ
  1. पर्यटन समिति
  • सदस्यः पुलिस उपायुक्त (वरुणा एवं काशी ज़ोन), अपर ज़िलाधिकारी(नगर), उपनिदेशक पर्यटन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी एवं अन्य
  • कार्यः पर्यटन व्यवस्था, पर्यटन स्थलों पर साफ़-सफ़ाई, फ़साड लाइटिंग कार्य, पर्यटन स्थलों संबंधित ब्रॉशर आदि का प्रकाशन एवं वितरण, क्रूज़ व्यवस्था, डिलेगेट्स का स्वागत, टूरिस्ट गाइड की तैनाती आदि।
  1. विद्यार्थियों पर आधारित सहभागिता समिति
  • सदस्यः मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवगण, प्रधानाचार्यगण एवं अन्य
  • कार्यः जी-२० आधारित ह्यूमनचेन, वॉकथान्, मार्चपास्ट, पोस्टर-मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, मानव शृंखला समेत अन्य प्रतियोगिताएँ तथा वॉकाथॉन, साइकिल रैली एवं सेमिनार, वर्कशॉप, सिंपोसियम तथा अन्य थीम-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन
  1. कार्यक्रम स्थल व्यवस्था समिति
  • सदस्यः पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), अपर ज़िलाधिकारी (वित्त/राजस्व एवं प्रशासन), सचिव-वा०वि०प्रा०, मुख्य महाप्रबंधक वाराणसी स्मार्ट सिटी एवं अन्य
  • कार्यः कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा एवं सफ़ाई व्यवस्था, एलईडी वॉल एवं फ़िल्म, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, मोमेंटो, लाईट, मंच की व्यवस्था, विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य।
  1. जनसभागिता समिति
  • सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), समेत अन्य
  • कार्यः मुख्य मार्गों, कॉलोनी, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनसभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, संस्थाओं, मंडलों के प्रतिभाग संबंधित आयोजन, वेंडिंग ज़ोन एवं पार्किंग ज़ोन के निर्धारण समेत अन्य।
  1. सौंदर्यीकरण समिति
  • सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, सीईओ-कैंटोनमेंट बोर्ड, समेत अन्य
  • कार्यः सड़कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, हार्टिकल्चर, फ़व्वारे लगाने का कार्य, चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्कल्पचर इंस्टॉलेशन, थिमैटिक आर्ट वर्क आदि।
  • प्रोटोकॉल एवं लॉजिस्टिक्स हेतु एडीसीपी (ट्रैफ़िक) द्वारा जी-20 सम्मेलन हेतु प्रस्तावित मार्गों का विवरण दिया गया तथा उक्तानुसार समस्त विभागों को सौंदर्यीकरण एवं सिविल के कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • गठित कमेटीयों के सदस्यगण को यह निर्देशित किया गया की सप्ताह में २-३ बार नियमित रूप से बैठक एवं आयोजन स्थलों व मार्गों का निरीक्षण आदि किया जाए।
  • सौंदर्यीकरण कमेटी को यह निर्देशित किया गया की प्रस्तावित मार्गों में पड़ने वाले सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग काम्प्लेक्स, एवं अन्य इमारतों व प्रतिष्ठानों पर फसाड लाईटिंग कराया जाए तथा आमजन को भी अपने भवनों व प्रतिष्ठानों पर फसाड लाईटिंग कराए जाने हेतु कहा जाए।
  • सहभागिता समिति को यह निर्देशित किया गया की जी-२० सम्मेलन में स्कूली बच्चों, विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय निवासियों एवं व्यापारी बंधुओं की सहभागिता सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाए।
  • लोक निर्माण विभाग को यह निर्देशित किया गया की सारनाथ जाने हेतु प्रस्तावित मार्ग पर आशापुर चौराहे के समीप भूमिअधिग्रहण का कार्य पूर्ण करते हुए बॉटलनेक हटाए जाने का कार्य एक माह में पूर्ण किया जाए ।
  • विभागवर लाइसन ऑफिसरों एवं प्रॉक्सीमिटी के आधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची बनाए जाने तथा सूची के अनुसार आर0एफ0आई0डी0 एवं क्यू0आर0 कोड आधारित आईडी कार्ड बनवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • नेटवर्क ऑपरेटरों द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी हेतु नगर निगम, जलकल एवं लोक निर्माण विभाग को आवश्यक अनुमति दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • जी-20 सम्मेलन में प्रतिभागियों को वितरित की जाने वाले ब्रोशर एवं बुकलेट के कंटेंट जाँच करते हुए फाइनल किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • नगर निगम वाराणसी को यह निर्देशित किया गया की प्रस्तावित मार्गों में अनाधिकृत ठेले एवं अतिक्रमण को अभियान स्तर पर हटाया जाए।
  • कार्यक्रमों के दौरान कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग किए जाने हेतु उच्च शिक्षा विभाग को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
  • बिजली विभाग एवं नगर निगम वाराणसी को यह निर्देशित किया गया की केबल, ऑप्टिकल फाइबर आदि के खुले पड़े तार एक सप्ताह के अंदर हटाया जाए।
  • बिजली विभाग को यह निर्देशित किया गया कि पूरे शहर में लगे बिजली के खम्बों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किए जाने तथा लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पोल शिफ्टिंग का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page