Connect with us

शिक्षा

भारत विशेष नौकायन अभियान 2024 : हंडिया पीजी कॉलेज में आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...


प्रयागराज। जनपद के हण्डिया पीजी कॉलेज में डाॅ॰ देवराज सिंह ऑडोटोरियम में भारत विशेष नौकायन अभियान-2024 के अंतर्गत लेफ्टिनेंट डॉ॰ शिवम वर्मा ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि यह नौकायन अभियान कानपुर के ‘अटल घाट’ से गंगा नदी के जल मार्ग से प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर व फरक्का होते हुए कोलकाता के ‘मैन ऑफ वॉर जेटी’ तक जाएगा।

जिसमें 22 अफसर व 432 कैडेट्स सम्मिलित हैं। अपने संबोधन में नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मेजर राजेश तिवारी ने गंगा नदी को मॉं का दर्जा देते हुए कहा कि इस नदी के किनारों से हमारी प्राचीन संस्कृति पूरे देश में फल फूल रही है।

Loading...

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अजय सिंह ने नमामि गंगे से संबंधित सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताते हुए मॉं गंगा की उत्पत्ति से लेकर उनकी उपयोगिता से संबंधित विभिन्न जानकारियॉं कैडेटों को प्रदान की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ॰ प्रद्युम्न सिंह ने किया। उसके पश्चात एकता और अनुशासन में बद्ध तरीके से रैली निकाली गयी। सभी कैडेट्स पूरे उत्साह के साथ मॉं गंगा के लिए समर्पित भाव से शपथ ली।

कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विवेक पांडेय, प्रोफेसर मुन्ना सिंह, कुलानुशासक डाॅ॰ रत्नजय सिंह, डाॅ॰ रविंद्र सिंह, डाॅ॰ धर्मेंद्र भारतीय, डाॅ॰शारदा सिंह, अरविंद कुमार सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page