Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल, गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

तीन बूथों पर हुआ मतदान

भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाए गए थे। इनमें दो बूथ स्नातक मतदाताओं और एक बूथ शिक्षक मतदाताओं के लिए निर्धारित था।

स्नातक निर्वाचन के बूथ संख्या 131 पर कुल 1,214 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 476 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बूथ संख्या 131-अ पर पंजीकृत 1,100 मतदाताओं में से 406 ने मतदान किया।

शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 51 पर कुल 187 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 114 मतदाताओं ने वोट डाले।

अधिकारियों ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। मतदान के दौरान नायब तहसीलदार नीतीश कुमार शाही एवं अजीत कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद के साथ मतदान केंद्र और ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया।

Advertisement

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच भांवरकोल ब्लॉक में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीनों बूथों पर हुए मतदान में कुल 2,501 पंजीकृत मतदाताओं में से 996 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page