Connect with us

वाराणसी

बेटी को जन्म देने पर महिला को अपशगुनी मान घर से निकाला, पांच पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सेवापुरी क्षेत्र के बाराडीह गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता को बेटी को जन्म देने पर उसके ससुराल वालों ने अपशगुन मानते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता लक्ष्मी सोनी ने कपसेठी थाने में अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

लक्ष्मी सोनी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। बेटी के जन्म के बाद तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल वाले लगातार बेटा पैदा करने का दबाव बनाते थे।

Loading...

कपसेठी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page