Connect with us

बलिया

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी सपा

Published

on

Loading...
Loading...

जनसमस्याओं पर तेज होगा संघर्ष

सिकंदरपुर में मासिक बैठक, नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर का हुआ स्वागत

सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी की सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक बुधवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्य विपक्षी दल के रूप में समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों, युवाओं, छात्रों, गरीबों और वंचित वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा जनहित के सवालों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का आह्वान किया।

गुरुजलाल राजभर का हुआ भव्य स्वागत

बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ, बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर के पहली बार सिकंदरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Advertisement

कई नेताओं ने रखे अपने विचार

बैठक को भीष्म यादव, धनंजय सिंह, बबलू सिंह, संजय यादव, राधेश्याम राजभर तथा अजीत पासवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता रामजी यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page