Connect with us

गाजीपुर

बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, वार्डन गैरहाजिर

Published

on

Loading...
Loading...

भोजन, खाद्यान्न और पढ़ाई की गुणवत्ता की बारीकी से जांच

रेवतीपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बीती रात 8 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेवतीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन करती हुई मिलीं। विद्यालय में कुल 68 नामांकित बालिकाओं के सापेक्ष मात्र 34 की उपस्थिति पाए जाने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Loading...

निरीक्षण के समय वार्डन मंजू चौहान अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं फुल टाइम टीचर कुमारी साधना आकस्मिक अवकाश पर थीं। मुख्य रसोइया उपस्थित मिलीं, जबकि सहायक रसोइया अनुपस्थित पाई गईं। इसके बाद छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा खाद्यान्न की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही छात्राओं के शैक्षणिक अधिगम स्तर का भी आकलन किया गया।

नामांकन कम होने पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में नामांकन बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिशंकर मौर्य भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page