Connect with us

गाजीपुर

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। श्री महवाल स्मारक इंटर कॉलेज, यसौली पृथ्वीपुर में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सीताराम यादव ने छात्रों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ अध्यापक योगेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संघर्ष करते रहने और कभी हार न मानने का संदेश दिया। वहीं शिक्षक राजकुमार तिवारी ने सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत और संघर्ष आवश्यक है।

कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी, उमेश पाण्डेय, लोरीक यादव, सुनील यादव, संतोष भारती, मंजीत कुमार, सोनू कुशवाहा, श्रीमती चंदा पाण्डेय, रिंकी सरोज, उर्मिला शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

इंटरमीडिएट के टॉप विद्यार्थियों की सूची में (500 में) से विशाल यादव – 371 अंक, साहिल यादव – 356 अंक, योगिनी – 355 अंक, सूरज – 353 अंक और परी पाण्डेय ने 351 अंक हासिल करके विद्यालय का मान बढ़ाया है। वहीं, हाई स्कूल के टॉप छात्र (600 में),वर्तिका पाण्डेय – 513 अंक, अक्षय यादव – 503 अंक, निधि कुमारी – 498 अंक, प्रज्ज्वल शेखर – 477 अंक और नाजिर ने 474 अंक पाकर परचम लहराया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page