Connect with us

गाजीपुर

मनिहारी ब्लॉक का डीएम अनुपम शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की परखी प्रगति

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकासखंड मनिहारी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय, विभागीय अभिलेखों, योजनाओं की प्रगति तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, आई0जी0आर0एस0, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास प्लस के संवेक्षण फीडिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी की अनुशासनहीनता तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर संतोषजनक उत्तर न देने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी जखनियां को निर्देश दिया कि क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए पांच कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी को तीन माह के भीतर विकासखंड मनिहारी के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, लैब और वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता तथा दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली। साथ ही केंद्र पर मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स माधुरी सिंह और चिंता कुशवाहा को छोड़कर सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एम0ओ0वाई0सी0 सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित एम0ओ0वाई0सी0 का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी जखनियां, खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page