Connect with us

गाजीपुर

तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी बाजार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबुरहनी पुलिया के पास से पिन्टू कुरैशी (पुत्र हसनैन उर्फ खस्सन निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर, गाजीपुर) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इस बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 131/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू कुरैशी उम्र करीब 30 वर्ष के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2021 में गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8, गैंगेस्टर एक्ट की धारा 3(1) तथा वर्ष 2023 में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमे शामिल हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद की टीम ने अंजाम दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page