गोरखपुर
बीआरसी गोला पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग और अभिभावक जागरूकता को लेकर दी गई जानकारी
गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला उपनगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर बुधवार को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय की देखरेख एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण 5 से 7 अक्टूबर तक चला।
दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग पर प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित बाल वाटिका एवं ईसीसीई से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग, उनके जीवन एवं वातावरण, समुदाय तथा अभिभावकों को जागरूक करने के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर रहे मौजूद
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं स्पेशल एजुकेटर देवी प्रसाद और नेहा सिंह के साथ बीआरसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान अनु यादव, मनीष गौतम, कंचन वर्मा, अर्चना प्रजापत, चंदा देवी, श्वेता, बबीता, कुसुम देवी और रेणु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
