Connect with us

दुनिया

बांग्लादेश : प्रदर्शनकारियों ने क्रिकेटर ‘मशरफे मुर्तजा’ के घर में लगाई आग

Published

on

Loading...
Loading...

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को ही आनन-फानन में देश छोड़ दिया है। वह भारत पहुंच चुकी हैं। इसी बीच, देश में हिंसा की आग ने दिग्गज क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को अपने चपेट में ले लिया है।

आंदोलनकारियों ने पूर्व कप्तान के घर में आग लगा दी। मशरफे मुर्तजा अवामी लीग के सांसद हैं और वह लंबे समय से शेख हसीना की पार्टी से जुड़े हुए हैं। बांग्लादेश में अब तक हुए इस दंगे में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हजारों लोगों ने पीएम आवास पर कब्जा कर लिया। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ मचाई और कई चीजों को लूटकर अपने साथ ले गए। प्रदर्शनकारी अब पूरे ढाका में फैलकर दंगा कर रहे हैं।

उपद्रवियों ने जेसीबी के जरिए ढाका में तमाम जगहों पर लगी शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमाएं तोड़ दी हैं। इसके अलावा विभिन्न सरकारी दफ्तरों में लगी शेख हसीना की फोटो भी फाड़कर हटाई जा रही हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page