Connect with us

अपराध

बड़ागाँव पुलिस ने जनता के सहयोग से एक अभियुक्त को चोरी की सामान के साथ किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टेम्पो वाहन को किया सीज़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में पुलिस को वादी से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति को बाबतपुर में लोहे का गेट चुराकर टेम्पो वाहन संख्या UP65GT2127 में लादते हुए पकड़ लिया गया है तथा उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। इस सूचना पर बड़ागाँव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पकड़े गये व्यक्ति विनय कुमार पुत्र उमाकान्त बिन्द निवासी सुरहाँ थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी की सामान लोहे को गेट को बरामद कर घटना में प्रयुक्त टेम्पो को सीज कर चालान किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद चोरी के सामान को थाना हाजा पर लाकर मु0अ0सं0 75/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page