Connect with us

अपराध

बडगाम में आतंकी हमला, यूपी के दो लोगों को मारी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मजहामा गांव में आतंकियों ने बुधवार को दो गैर-कश्मीरी युवकों पर हमला कर उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घायलों की पहचान सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सुफियान और उस्मान के रूप में हुई है। ये दोनों युवक बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत थे।

Loading...

पिछले 12 दिनों में यह जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरी लोगों पर दूसरा हमला है। इससे पहले, 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर में आतंकियों ने 7 गैर-कश्मीरी नागरिकों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक डॉक्टर शहनवाज अहमद की भी हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, 16 अक्टूबर को शोपियां में भी एक गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page