Connect with us

वाराणसी

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर आठ लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सेवापुरी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह ने कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अनुज कुमार सिंह निवासी बखरियां, लोहता और शरद कुमार तिवारी मडियाहू, जौनपुर ने भाई हर्षित सिंह को बलभद्र इंटर कॉलेज पाली सुभाषपुर जौनपुर में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये हड़प लिए थे और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे।

Loading...

जब हर्षित सिंह नियुक्ति पत्र लेकर कॉलेज पहुंचे, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। कपसेठी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page