Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्राचार्य की अनुपस्थिति से फ्लॉप हुआ ब्लड बैंक का सम्मान समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को आयोजित ब्लड बैंक का सम्मान समारोह पूरी तरह से विफल रहा। आयोजन की अनुमति पहले ही कॉलेज से प्राप्त कर ली गई थी, लेकिन जैसे ही जिलाधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, कॉलेज प्राचार्य कार्यक्रम से दूरी बना बैठे।

सूत्रों के अनुसार, प्राचार्य उस समय कॉलेज परिसर में ही मौजूद थे, फिर भी उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। कार्यक्रम में तैनात एक डॉक्टर ने यह कहकर स्थिति को और उलझा दिया कि प्राचार्य तभी आएंगे जब जिलाधिकारी पहुंचेंगे या फिर उन्हें सूचित किया जाए कि जिलाधिकारी नहीं आ रहे। इस पूरे घटनाक्रम से प्राचार्य की नाराजगी साफ तौर पर झलक रही थी।

Loading...

इस अव्यवस्था और सहयोग की कमी पर ब्लड बैंक के कर्मचारी रामकुमार ने तंज कसते हुए कहा, “आप नाश्ता कीजिए और चले जाइए, मुझे आज बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है। यह बीते पांच सालों में सबसे खराब आयोजन रहा है, जो इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।”

रक्तदान के लिए आई विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी प्राचार्य के इस व्यवहार की तीखी आलोचना की और कार्यक्रम के प्रति प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page