Connect with us

वाराणसी

प्रधान-बीडीसी उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिक्त ग्राम प्रधान और सदस्यों के स्थानों/पदों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी

वाराणसी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के आकास्मिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन कराया जाना है।     

तदक्रम में आयोग के उक्त अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) एस० राजलिंगम ने विकासखंड चोलापुर के ग्राम पंचायत कौवापुर एवं विकासखंड पिंडरा के ग्राम पंचायत कछिया (दोनों अनारक्षित) के रिक्त ग्राम प्रधान तथा सदस्यो के रिक्त स्थानों/पदो के निर्वाचन के लिए सूचना मंगलवार को जारी कर दी। जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 22 जुलाई, 2024 को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच का दिनांक व समय 23 जुलाई, 2024 को पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 24 जुलाई, 2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 24 जुलाई, 2024 को अपराह्न 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 06 अगस्त, 2024 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तथा मतगणना 8 अगस्त, 2024 को प्रातः 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।

उपर्युक्त सूचना के अधीन निर्वाचन अधिकारी अपने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु रिक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से 18 जुलाई, 2024 को सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे।    

सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा तथा सम्बन्धित गाँवों में मुनादी द्वारा लोगो को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्टों पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायती राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधान का निर्वाचन) नियमावली-1994 के अनुसार सम्पन्न होगा।      

Advertisement

निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत किये जाने के साथ ही 18 जुलाई से नामाकंन पत्रों का विक्रय किया जायेगा। उपर्युक्त उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के नामनिर्देशन पत्र दाखिल करने, उनकी जॉच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, प्रतीक चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय/कार्यालय पर होगा।    

परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय/कार्यालय पर की जायेगी। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page