Connect with us

गाजीपुर

प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Published

on

Loading...
Loading...

दो स्वर्ण समेत चार कांस्य पदक हासिल, स्वर्ण विजेताओं का प्रदेश स्कूल टीम में चयन

गाजीपुर। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में 2 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, गैबिपुर में प्रशिक्षित बालक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते।

14 वर्ष आयु वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में यश प्रजापति और 41 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन राजभर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग के 48 किलोग्राम में आकाश कन्नौजिया, 59 किलोग्राम में अखिल यादव और 78 किलोग्राम में आयुष यादव ने कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष आयु वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य दुबे ने भी कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले बालिका वर्ग में एकेडमी की प्रशिक्षित नब्या यादव, तेजश्विनी प्रजापति और आयुषी सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। इस प्रकार एकेडमी के खिलाड़ियों ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

एकेडमी के निदेशक अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और ताइक्वांडो प्रशिक्षक विशाल कुमार के कुशल प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश स्कूल टीम के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement

सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला खेलकूद परिषद के सचिव आकाश सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव उर्फ राय साहब, गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खान और क्रीड़ा भारती गाजीपुर के अध्यक्ष संजय राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page