Connect with us

वाराणसी

पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, इसे हम लेकर ही रहेंगे : सनत कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अंजली मिश्रा

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च 2005 से पहले नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के आधार पर कोर्ट से अनुतोष न मिलने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा की अगुवाई में अनवरत संघर्ष के प्रतिफलन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।

सनत कुमार सिंह ने कहा कि, हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सादर आभार प्रकट करते हैं साथ ही यह मांग करते हैं कि शेष अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किये जाने हेतु निर्णय लिया जाना उचित होगा।सनत कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द पाठक से मिला। उनके द्वारा 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापन के आधार पर बी टी सी एवं मृतक आश्रित शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों से भी विकल्प लिये जाने का आदेश जारी किया गया।

मुख्य रूप सनत कुमार सिंह,ज्योतिभूषण, राजेश सिंह,विरेन्द्र सिंह,संजय सिंह,दुर्गा सिंह,श्याम नारायण सिंह,काशीनाथ यादव,अनूप सिंह,वेदप्रकाश सिंह,ललित सिंह,नितेंद्र श्रीवास्तव,आनन्द पाण्डेय,शैलेश मिश्र,अमिताभ राय,सान्तेश्वर मिश्र,संजय राय,विवेक सिंह,मनीष सिंह,मनोज कुमार, प्रियंका,सुनीता,उषा,नीलम आदि शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page