Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिंगेरा के 50 छात्रों ने ‘युग्मन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिंगेरा के कक्षा 6 से 8 तक के 50 छात्रों ने एम आर डी पब्लिक स्कूल सेवठा में ‘युग्मन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने पूरे दिन विद्यालय के बच्चों के साथ पियर लर्निंग और ग्रुप लर्निंग के विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

युग्मन कार्यक्रम का उद्देश्य उग्मित विद्यालयों के बीच अकादमिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों, शिक्षण विधियों, तकनीकी पहचानों और सर्वोत्तम शैक्षिक प्रथाओं को साझा करना था। इसके तहत छात्रों को लर्निंग हब बनाकर सीखने-सिखाने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पियर लर्निंग और ग्रुप लर्निंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया, जिससे सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाया जा सके।

कार्यक्रम में एम आर डी पब्लिक स्कूल सेवठा के प्रधानाचार्य श्रीनाथ यादव एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिंगेरा की ओर से प्रधानाध्यापक शिव शंकर मौर्य, सहायक अध्यापक राजन सिंह, बलवंत कुमार, रामलखन सिंह एवं अनिल प्रसाद ने अपनी भूमिका निभाई।

Advertisement

इस आयोजन के माध्यम से दोनों विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और शिक्षण संस्कृति के विकास को बढ़ावा मिला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page