Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी ने 10 सालों में भारत की तकदीर और तस्वीर बदली : सीएम मोहन यादव

Published

on

Loading...
Loading...

आज आप विदेश में जाकर सिर्फ इतना बोलिए हम भगवान कृष्ण और राम की धरती से हैं। वह समझ जाते हैं कि आप भारत से हैं : मोहन यादव

वाराणसी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहनियां विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी उज्जैन आए महाकाल के धाम को भव्य बनाया। इसलिए आप को कहता हूॅं आप भी आइए हम सबका स्वागत करेंगे।

मोदी सरकार उज्जैन, चित्रकूट सहित जहां-जहां भगवान ने चरण रखा वहां-वहां तीर्थ क्षेत्र बनाने जा रहे हैं। काशी, अयोध्या और उज्जैन के बाद अब मथुरा में भी आनंद आएगा। उन्होंने कहा सरकार 10 बार बनेगी जो धर्म के मार्ग पर जाएगा वह अपने आप हर (कृतार्थ) जाएगा। समय बदल रहा है जो भगवान राम का नहीं हुआ किसी काम का नहीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।‌ उन्होंने कहा कि, 2014 के पहले घोटाले पर घोटाले होते थे। यूपी के आशीर्वाद से कांग्रेस गायब हो गया। राहुल गांधी तो वायनाड चले गए। राहुल ने पहले पापा की सीट डुबाया अब मम्मी की सीट डूबा देंगे‌। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी विपक्ष ने राम मंदिर बनने के दौरान अड़ंगा लगाया, लेकिन उसका परिणाम आप के सामने है। आज आप विदेश में जाकर सिर्फ इतना बोलिए हम भगवान कृष्ण और राम की धरती से हैं। वह समझ जाते हैं कि आप भारत से हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, पीएम मोदी ने शिक्षा नीति में बदलाव किया। अंग्रेजों द्वारा बनाए गए शिक्षा नीति में भगवान को पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया था। मोदी के आने के बाद नए शिक्षा नीति में भगवान की कथा, सांस्कृतिक, विरासत को जोड़ा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी‌ ने विदेश के राष्ट्रपति को गीता भेंट किया जिसके लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। आज पीएम मोदी ने भारत की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दिया है। उनके नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

सीएम मोहन यादव नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।‌ काशी की साहित्यकार, शिल्पकार, लेखक से जुड़ी महिलाओं से रूबरू हुए। सीएम का स्वागत महिलाओं ने पुष्पगुच्छा देकर किया। सीएम ने नारी को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया और प्रधानमंत्री‌ नरेंद्र मोदी को काशीवासियों से भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आह्वान भी किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page