Connect with us

वाराणसी

चार जून‌ को‌ बनेगी मोदी 3.0 की सरकार‌ : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को वाराणसी के सनबीम वरुणा स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सनबीम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक मधोक ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए एस. जयशंकर ने महत्वपूर्ण बयान दिए

विदेश मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “पूरा देश पिछले दस साल का रिकॉर्ड देखेगा और मोदी की गारंटी पर विश्वास करेगा। 4 जून को मोदी 3.0 की सरकार बनेगी।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वाराणसी खुद पूरे देश को संदेश दे रहा है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और वह भी प्रचंड बहुमत से। जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि “हम 400 पार करेंगे और इसमें बनारस का योगदान और नेतृत्व पूरे देश में दिखाई देगा।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा – एस. जयशंकर ने कहा, “पिछले दस सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की जो प्रतिष्ठा बढ़ी है, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। यह देश की जनता के लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने आगे कहा कि चाहे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र हों, अन्य देशों का दबाव हो, या फिर सीमा पर चुनौतियां हों, मोदी सरकार ने हमेशा देश की सुरक्षा और मानव कल्याण का कार्य किया है।

जनता का विश्वास – जयशंकर ने कहा कि, “जनता जानती है कि ये सब प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही संभव हो पाया है और इसी कारण 4 जून को मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।”

विदेश मंत्री के इन बयानों ने वाराणसी के लोगों में उत्साह भर दिया और उम्मीद की किरण जगाई है कि मोदी सरकार फिर से सत्ता में आएगी और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page