Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कल, अट्ठारह सौ करोड़ों की देंगे सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को वाराणसी आ रहे हैं। प्रस्तावित वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री काशीवासियों को 1800 करोड़ की सौगात देंगे तो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन रोपवे की आधारशिला भी रखेंगे , जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा वाराणसी में जहां 21 मार्च से अभियान शुरू दीया है । वहीं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और डीएम एस राजलिंगम सभा स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Loading...

साथ ही विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023’ का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश को वर्ष 2025 तक क्षय मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने पर गहन मंथन होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में किया जाएग।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page