Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी और सीएम योगी ने सिगरा स्टेडियम में बने इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

काशी के युवाओं को बहुत मदद मिलेगी : पीएम मोदी

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आये पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गंगा पूजन और काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद देर रात निरीक्षण के लिए वाराणसी के सिगरा स्टेडियम पहुंचे। जहां पर उन्होंने इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। इसके अलावा वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राज लिंगम और कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी साथ रहे।

पीएम मोदी ने सिगरा स्टेडियम के निरीक्षण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, “काशी में डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की। इस स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से काशी के युवाओं को बहुत मदद मिलेगी।”

Advertisement

गौरतलब है कि, पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पीएम मोदी ने बनारस को सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की सौगात दी है। यहां पर नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। स्टेडियम का पूरा एरिया 66782.4 स्क्वायर मीटर के दायरे में है। सिगरा स्टेडियम के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे और तीसरे चरण का काम जुलाई तक पूरा होना प्रस्तावित है। इसके पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद पूर्वांचल के खिलाड़ियों को दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ‘खेलो इंडिया’ और ‘स्मार्ट सिटी’ के सहयोग से ‘टू बिल्ड’ पद्धति पर ईपीसी मोड पर एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने रिकॉर्ड समय में इसे पहले तैयार किया है।‌ इसमें बैडमिंटन, हैंडबॉल,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश जैसे 20 से अधिक इनडोर खेल खेलने की सुविधा होगी। ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, वॉर्मअप पूल भी होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page