गोरखपुर
पिछड़ा आयोग का सदस्य बनने पर शिवमंगल बियार का भव्य स्वागत
पड़ाव स्थित शिव जनता ट्रांसपोर्ट पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
पीडीडीयू नगर, चंदौली। जयदेश। पड़ाव क्षेत्र स्थित शिव जनता ट्रांसपोर्ट पर पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर शिवमंगल बियार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
स्वागत समारोह में काशी क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू ने शिवमंगल बियार को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जताई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव, संजीव दुबे, बाबू खान, अजय चौबे, मास्टर जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में आपसी मेल-मिलाप और उत्साह का माहौल रहा।
