Connect with us

वाराणसी

परम्परागत तरीके से काशी में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में परंपरागत तरीके से मंगलवार को बुढ़वा मंगल ( दीर्घायु मंगल) का आयोजन किया गया। प्रणाम वंदे मातरम समिति के द्वारा गोदौलिया स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में स्थित बाबा साहब घटाटे मंदिर में परंपरा का निर्माण किया गया। होली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही कार्यक्रम के दौरान हर वर्ष की भांति संस्था के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले 75 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ संस्था के लोगों ने जमकर अबीर गुलाल संग खेली होली।
बुढ़वा मंगल के कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी प्रदीप चौरसिया रहे। वही कार्यक्रम का संचालन धिरेन्द्र शर्मा, मनीष चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सत्यनारायण पीपलवा ,डा.बैजनाथ ,डा.सोहनलाल आर्य, प्रोफेसर देवव्रत चौबे , श्रीराम जायसवाल, राजगृही सिंह , सुरेन्द्र सिंह, छेदीलाल वर्मा, उदय नरायण पांडेय , राम प्यारे चौबे, संतोष, हीरालाल वर्मा सहित वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश यादव,प्रदीप जायसवाल,प्रिय कुमार मानीक,धर्मचंद,सिद्धनाथ गौड़,अमरीश जायसवाल, राधेश्याम द्विवेदी,आदि लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page