Connect with us

गाजीपुर

निर्माणाधीन मकान की दीवार में उतरा करंट, महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भदौरा (गाजीपुर) जयदेश। जिले के भदौरा में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन मकान की भीगी दीवार में उतरे करंट की चपेट में महिला आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गहमर गांव की पट्टी टीकाय राय निवासी सोनी देवी (38) पत्नी श्रवण गुप्ता बीती शाम अपने घर में मौजूद थीं। बगल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की दीवार पानी से भीगी हुई थी और उसी दीवार पर सबमर्सिबल का बिजली बोर्ड लगा था। बिजली का करंट दीवार में उतर आया था।

Loading...

अनजाने में सोनी देवी ने जैसे ही दीवार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं और दीवार से चिपक गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील सिंह गहमरी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों शुभम, शिवम, खुशी और रानी को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page