Connect with us

वाराणसी

नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला कोषागार कार्यालय पहुँचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए काल भैरव मंदिर, बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम तथा संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

कार्यभार ग्रहण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना उनकी प्रशासनिक प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

बिहार के मधुबनी जनपद निवासी सत्येंद्र कुमार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व में महोबा, महाराजगंज एवं बाराबंकी जनपदों में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है। बरेली में मुख्य विकास अधिकारी रहते हुए उन्होंने ‘स्कूल वॉलंटियर अभियान’ की शुरुआत कर स्वयं प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया, जिससे प्रेरित होकर कई शिक्षित नागरिक भी समाजसेवा की भावना से बच्चों को पढ़ाने आगे आए।

कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार, एडीएम (एफआर) वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम (प्रोटोकॉल) चंद्र प्रकाश, सीटीओ गोविंद सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page