Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने खाली करायी सुसुवाहीं की बंजर भूमि

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट:मनोकामना सिंह

Loading...

नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह को जानकारी प्राप्त हुयी कि ग्राम-सुसुवाहीं में सरकारी बंजर भूमि जिसका आराजी संख्या-420, बकबा 0.089 हेक्टेयर बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल और टिन शेड लगा कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। तहसील एवं नगर निगम द्वारा सयुक्त पैमाईश एवम जांच में शिकायत सत्य पाई गई। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में तहसील सदर, नगर निगम एवं पुलिस बल की सहायता से बाउंड्री वॉल टिन शेड को तोड़कर उक्त बंजर भूमि को खाली कराया गया और नगर निगम द्वारा कब्जा प्राप्त कर लिया गया l मुख्य अभियन्ता को उक्त भूमि की घेराबन्दी कर नगर निगम, वाराणसी का बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
नगरअयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा बताया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी और सुसंगत धाराओं में FIR भी दर्ज कराई जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page