Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज बाजार की मुख्य सड़क पर लोगों ने मिट्टी पाटकर किया अतिक्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज बाजार की मुख्य सड़क पर अधिकांश जगहों पर दुकानदार एवं अन्य लोगों ने अपने दुकान व घर के सामने मुख्य सड़क को पटरी सहित आधी सीसी रोड पर मिट्टी पाटकर ऊंचा करके अतिक्रमण कर लिया है। जिसमें सबसे खराब स्थिति सरकारी अस्पताल के सामने की है।

यहां पर दूसरी पटरी के दुकानदारों द्वारा अपने सामने की मुख्य सड़क पर पटरी सहित मुख्य सड़क की आधी सीसी रोड पर मिट्टी पाटकर ऊंचा कर लिया गया है। जिससे उनके घरों का गंदा पानी सड़क पर एकत्र होकर आवागमन करने वालों को कठिनाई होती है और बरसात में सीसी रोड भी खराब होने की स्थिति बन गई है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सरकारी अस्पताल के सामने दूसरी पटरी वाले दुकानदार अपने घर के सामने मिट्टी से मुख्य सड़क की आधी सड़क पाट कर ऊंची कर चुके हैं, ताकि घर तथा वर्षा का गंदा पानी उनकी दुकान के सामने न लगे। इधर सीसी सड़क पर पानी एकत्र होने से सीसी रोड भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

आसपास के लोगों ने तेजतर्रार उपजिलाधिकारी सैदपुर का ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्य मार्ग पर आधी सड़क पर मिट्टी पाटकर ऊंचा करके किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page