Connect with us

वाराणसी

धान की बालियों से सजा मां अन्नपूर्णा का दरबार, भक्तों में दिखा उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को धान की बालियों से विशेष रूप से सजाया गया। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्त एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे।

पूर्वांचल के किसानों ने अपनी फसल की पहली धान की बालियां मां अन्नपूर्णा को अर्पित कीं। मंदिर में मां के साथ अन्य विग्रहों का भी धान की बालियों से श्रृंगार किया गया।

Loading...

यह कठिन व्रत 17 गांठ और 17 धागों के साथ धारण किया जाता है। व्रती पूरे 17 दिन केवल एक समय फलाहार (नमक-रहित) ग्रहण करते हैं। उद्यापन के दिन विशेष आरती और भोग अर्पित कर विधिवत व्रत का समापन किया गया।

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही जारी रही और श्रद्धालु माता अन्नपूर्णा के सजे भव्य दरबार में दर्शन कर धन्य होते रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page