Connect with us

गोरखपुर

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सीसी रोड और नालियां जल्द क्षतिग्रस्त होने का आरोप, पथ प्रकाश की लाइटें भी खराब होने से लोग परेशान

संतकबीरनगर (गोरखपुर)। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में कराए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी धनराशि से कराए गए कई कार्य मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण कुछ ही समय में खराब हो जा रहे हैं। इससे सरकारी धन के उपयोग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

छह से आठ माह में उखड़ गईं सड़कें

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में भारी धनराशि खर्च कर बनाई गईं कई सीसी सड़कों की गिट्टियां निर्माण के छह से आठ माह के भीतर ही उखड़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने से सड़कों की स्थिति जल्द खराब हो रही है।

नालियों के निर्माण पर भी सवाल

नगर पंचायत क्षेत्र में सीसी नालियों की स्थिति को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही कुछ स्थानों पर नालियों के ऊपर दोबारा निर्माण कार्य कराया गया। इससे एक ही कार्य पर बार-बार सरकारी धन खर्च होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

छह माह में खराब हो रही स्ट्रीट लाइटें

पथ प्रकाश व्यवस्था के तहत लगाई गई लाइटों को लेकर भी स्थानीय लोगों ने शिकायत की है। आरोप है कि कई लाइटें छह माह के भीतर ही खराब हो जाती हैं। इससे नियमित रखरखाव और खरीदी गई लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

जहां जरूरत वहां नहीं पहुंचा विकास

ग्रामीणों का कहना है कि सीवानों में खेती-बाड़ी के लिए बनाई गई कुछ सीसी सड़कें और लगाई गई लाइटें जरूरत के मुताबिक उपयोगी नहीं हैं। उनका आरोप है कि जिन स्थानों पर आवागमन के लिए पक्की सड़क की जरूरत है, वहां आज भी कीचड़ की समस्या बनी रहती है, जबकि कई जगह लाइटें होने के बावजूद अंधेरा रहता है।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने, सरकारी धन के उपयोग का सत्यापन करने और मानकों के विपरीत पाए जाने वाले कार्यों पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page