Connect with us

वाराणसी

दिनदहाड़े पत्रकार से मोबाइल झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के जंसा थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में मोबाइल झपटमारी की वारदात सामने आई है। गंजारी स्टेडियम पेट्रोल पंप के पास गत दोपहर को केटीएम बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक अपने निजी काम से अकेलवा से राजा तालाब की ओर जा रहे थे। रास्ते में बातचीत करने के लिए जैसे ही उन्होंने मोबाइल फोन हाथ में लिया, तभी पीछे से केटीएम बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और राजा तालाब की दिशा में तेज़ी से निकल गए। बताया गया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और दोनों ने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे।

Loading...

घटना के तुरंत बाद दीपक ने परमपुर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पता नहीं चल सका था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page