Connect with us

राज्य-राजधानी

दमोह : ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वेदिका मलैया ने लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

रीवा में आयोजित प्रथम ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमोह की खिलाड़ी वेदिका मलैया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोच नीरज दुबे और निधि दुबे के मार्गदर्शन में वेदिका सहित टीम के अन्य सदस्य — गुंजन, ऋतिक, जया, गुड़िया समेत कुल 10 खिलाड़ियों ने दमोह की ओर से प्रतिभाग करते हुए सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

Loading...

चैंपियनशिप में दमोह टीम की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में सकल हिंदू समाज के संरक्षक चंद्र गोपाल पौराणिक, जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, नगर अध्यक्ष राममनोहर घारू, राजीव राय साव, युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार, नगर अध्यक्ष राजू नामदेव, अमरदीप जैन लालू, दिलीप चौरसिया, मनोज देवलिया, विनोद राठौर, प्रमोद विश्वकर्मा और देवेश खत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page