Connect with us

बलिया

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मनियर-खेजुरी मोड़ पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

मनियर (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर-खेजुरी मोड़ पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) गांव में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से मनियर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान मनियर से सिकंदरपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने मनियर-खेजुरी मोड़ के पास उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page