Connect with us

बलिया

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, चालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुखबिर की सूचना पर भीमपुरा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल

बलिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कथित रूप से मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुरुवार तड़के मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनका 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह एक जुलाई को मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव निवासी सोनू राजभर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कथित रूप से अपनी लेन छोड़कर सामने आया और नुकसान पहुंचाने की नीयत से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर भीमपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 5:10 बजे शब्दलपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी सोनू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page