वाराणसी
तितली गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी। जनपद में वाराणसी पुलिस ने तितली गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके सीने पर तितली का टैटू भी बना हुआ है और ये टैटू इनकी पहचान है। इसमें से एक शनी धरकार वाराणसी के लालपुर और दूसरा समीर सोनकर भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है।
इन दोनों बदमाशों से वाराणसी पुलिस को 5 दूसरे सदस्यों की डिटेल मिल गई है। इसमें तीन की खोजबीन अभी भी जारी है। ये गैंग खुलेआम बंद मकानों में चोरियां करता था। चोरी के पैसे अपनी लाइफ स्टाइल को मेंटेन करके रखते थे। हाल ही में इस गैंग ने सिगरा के एक बंद मकान में लाखों का सामान चुरा लिया था। DCP ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार के नगद इनाम देने की घोषणा की।
गर्मी की छुट्टी पर सिगरा में अमित पांडेय के घर से इन चोरों ने 4 लाख कैश, सोने की मोटी करधनी, 2 हार, सोने के सेट, झुमका व मांग टीका, कान की बाली और टप्स, चांदी की मोटी करधनी सहित कई कीमती सामान चुराई थी। इस बड़ी चोरी के बाद इनके ऊपर सिगरा थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जब चोरी हुई तो उस समय ये परिवार गाजियाबाद गया हुआ था। अब करीब 2 महीने के बाद सिगरा और काशी जोन की क्राइम टीम ने धर दबोचा है। गिरफ्तारी का खुलासा डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने सिगरा थाने में किया।
