Connect with us

सोनभद्र

डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, इशिता सिंह बनीं टॉपर

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित प्रार्थना सभा में कक्षा 12वीं और 10वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर परिसर में प्रथम तथा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा इशिता सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इशिता ने रसायन शास्त्र (केमेस्ट्री) में 100% अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय में दीक्षा दुबे ने 93.2% अंक के साथ दूसरा और शिवम सिंह ने 92% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों ने बताया कि वे अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट हैं – इशिता और शिवम आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, वहीं दीक्षा डॉक्टर बनना चाहती हैं।

इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्रों ने स्काउट ताली बजाकर इन विद्यार्थियों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। विशेष रूप से डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, एस.पी. तिवारी, अनंत मोहन सर आदि का उल्लेख किया गया, जिनके मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली।

वाणिज्य वर्ग में वंशिका श्रीवास्तव ने 93.8% अंक प्राप्त कर जरहा न्याय पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका, राजेश कुमार जायसवाल और प्रिया यादव चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement
  • सुमित केशरी ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • आशीष कुमार ने 93.4% अंकों के साथ द्वितीय
  • नीरज कुमार ने 93.2% अंकों के साथ तृतीय
  • साक्षी जायसवाल ने 92% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के सभागार में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजकुमार और अन्य शिक्षकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page