Connect with us

गाजीपुर

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भाजपा नेता की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। भांवरकोल थाना क्षेत्र के कोटवा नरायनपुर-लठूड़ीह मार्ग पर रविवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जगदीशपुर खास ग्राम पंचायत निवासी भाजपा नेता अखिलेश सिंह (55 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि बसनिया निवासी बॉबी देओल घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लादकर गांव के पूरब स्थित अपनी दुकान पर ले जा रहे थे। जैसे ही वह जगदीशपुर संपर्क मार्ग से मुख्य सड़क पर चढ़ रहे थे, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिलेश सिंह को इलाज के लिए बक्सर ले जाया जा रहा था, लेकिन भरौली के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रॉली पर सवार बॉबी देओल के हाथ में चोट आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक अखिलेश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान इंदु देवी के पति थे और क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता के रूप में जाने जाते थे। घटना की खबर मिलते ही उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में उनकी माता राज केसरी देवी, पत्नी इंदु देवी, पुत्र एवं पुत्रियां हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page