Connect with us

अपराध

ट्रेनों में चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेनों में चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने के टॉप्स, झुमके, मंगलसूत्र समेत कुल 3.50 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपी पति पर पहले से ही 22 मामले दर्ज हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू

27 अक्टूबर को लिच्छवि एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री हिमांशु कुमार का ट्राली बैग चोरी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध चेहरों को पहचानने में सफलता पाई।

जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत सिंह के अनुसार, पुलिस ने काशी स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया और पति नाटे डोम व उसकी पत्नी प्रेमा को गिरफ्तार कर लिया। नाटे पर पहले से ही चोरी के 22 मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी पर 4 मामले चल रहे हैं। प्रेमा यात्रियों को बातचीत में उलझाती थी और इस दौरान नाटे उनका कीमती सामान लेकर स्टेशन पर उतर जाता था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने के गहने बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए है। जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page