गोरखपुर
ट्यूबवेल के पानी के विवाद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
लोहे की रॉड और डंडे से हमला करने का आरोप, गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई
गोरखपुर। ट्यूबवेल के पानी के विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कुमार तिवारी एवं पुलिस टीम ने थाना गुलरिहा में दर्ज मुकदमा संख्या 544/2026 से संबंधित आरोपी बालकिशुन पुत्र गुलाम और रामू पुत्र बालकिशुन, निवासी सियारामपुर टोला नंदापार, थाना गुलरिहा, को गिरफ्तार किया।
ट्यूबवेल के पानी को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार ट्यूबवेल के पानी के विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने वादिनी के पति और उसके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
