Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी तहखाना सर्वे और मरम्मत केस में सुनवाई आज

Published

on

Loading...
Loading...

तहखाने की छत पर नमाजियों को रोकने की मांग; देवताओं की पूजा के लिए हिंदू पक्ष जिरह करेगा

वाराणसी के जिला जज कोर्ट में श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सभी मामलों की आज सुनवाई होगी। इसमें व्यास तहखाने की मरम्मत, मुस्लिम नमाजियों को तहखाने की छत पर जाने से रोकने की मांग जैसे मामलों पर जिरह होगी, केस में याचिका दायर करने वाले हिंदू पक्ष की ओर से वकील दलील रखेंगे। कई याचिकाओं की सुनवाई के बीच किसी केस में जिला जज आज महत्वपूर्ण फैसला दे सकते हैं।

Loading...

इसके अतिरिक्त, जिला एवं सत्र न्यायालय में श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन के मुख्य केस समेत ज्ञानवापी से जुड़े 7 केस पर सुने जाएंगे। नए जिला जज के आने के बाद अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है, इसके लिए वकीलों ने पूरी तैयारी की है। इसमें 5 महिला वादी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी और अन्य देवताओं की पूजा की मांग कर रही हैं।

रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और सीता साहू की तरफ से जिला जज की अदालत में आवेदन देकर वर्ष 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वर मूल वाद को स्थानान्तरित कर श्रृंगार गौरी मूल वाद के साथ न्यायहित में एक साथ सुनवाई किए जाने का आग्रह किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page