Connect with us

वाराणसी

एयरपोर्ट पर यात्री ने महिला क्रू मेंबर से किया दुर्व्यवहार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में महिला क्रू मेंबर से दुर्व्यवहार में शुक्रवार को फूलपुर पुलिस ने एक यात्री को हिरासत में लिया है। शांति भंग की आशंका में आरोपी का चालान कर दिया गया।

बता दें कि हैदराबाद निवासी यात्री को थाने से छोड़ दिया गया। इस कारण फ्लाइट एक घंटे 20 मिनट की देरी से उड़ान भरा। एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आईएक्स 1171 हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला था। इस बीच हैदराबाद के निजामाबाद निवासी यात्री मो. अदनान बोर्डिंग पास लेने के बाद विमान में बैठ गया। महिला क्रू मेंबर का आरोप है कि यात्री दुर्व्यवहार करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना। क्रू मेंबर की शिकायत पर पहुंचे एयरलाइंस अधिकारियों ने विमान से यात्री को नीचे उतारने की कोशिश की तो वह उलझ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची बाबतपुर चौकी की पुलिस ने यात्री को हिरासत में लिया। इस कारण विमान ने अपने निर्धारित समय सुबह 7.30 के बजाय 1 घंटे 20 मिनट की देरी के बाद सुबह 8.50 बजे वाराणसी से उड़ान भरी।

Loading...

फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यात्री तीन दिन पहले अपने परिचित के यहां आजमगढ़ गया था। लौटते समय हैदराबाद की उड़ान में क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी करने लगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page